वीरेन्द्र परिहार को मरु रत्न पुरस्कार से सम्मानित
परिहार कृषि क्षेत्र में उत्कर्ष पत्रकारिता से कई बार हो चुके हैं सम्मानित
एक आईना भारत /
खरोकडा /मरू पर्यावरण संरक्षण संस्थान और पीजी महिला महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में खौड गांव के वीरेंद्र परिहार को राज्य स्तरीय मरू रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परिहार डीडी राजस्थान जयपुर में कार्यक्रम निर्माता औऱ ख्यातनाम कृषि लेखक है। वीरेंद्र परिहार को पूर्व में भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च कृषि पत्रकारिता का अलंकरण चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया गया है। परिहार ने कोरोना महामारी पर दो पुस्तकें लिखी है। परिहार ने लॉकडाउन डायरी और कृषि चिंतन नामक पुस्तकें लिखी। परिहार के अब तक विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में 500 लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
परिहार को पूर्व में कृषि पत्रकारिता एवं कृषि प्रसारण के लिए 40 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । परिहार के कार्यों का कृषि जगत पर गहरा प्रभाव पड़ा है। कृषक समृद्धि के लिए परिहार के कार्यो को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली। परिहार ने डीडी किसान के लिए खेत खलिहानों पर आधारित ट्रैवलॉग और डीडी किसान महिला पुरस्कार जैसे श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों में भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई हैं।
पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित हो जके है
परिहार को पूर्व में डीडी किसान राष्ट्रीय पुरस्कार, जवाहरलाल दर्डा लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार, राजस्थान गौरव, माणक अलंकरण, श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार , राष्ट्रीय एकता सम्मान, युवा पुरस्कार, कर्णधार पुरस्कार, मोहन गैहानी पत्रकारिता पुरस्कार, मेहरानगढ़ पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार, वन वात्सल्य पुरस्कार , नाबार्ड उत्कृष्टता पुरस्कार, जनसंपर्क श्री पुरस्कार, बाबा रामदेव युवा पुरस्कार, कैल्गेरी कनाडा राणा पुरस्कार, विवेकानंद गौरव पुरस्कार , हलधर रत्न पुरस्कार, ग्लोबल मीडिया अवॉर्ड, औऱ श्री विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी विज्ञान लेखन पुरस्कार समेत प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। परिहार देश के कई नामी-गिरामी मीडिया एवं कृषि संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त एक वरिष्ठ प्रसारणकर्मी है।
मरू विकास के लिए समर्पित मरुप्रदेश के 11 उत्कृष्ट पर्यावरण प्रहरियों के साथ परिहार को मरुरत्न पुरस्कृत मिलने से खोड़ गांव में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों ने जताई खुशी
खोड़ ग्रामवासियों ने इसे गांव के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। खौड़ सरपंच दुर्गा दाधीच,
प्रधानाचार्य शांति चौहान, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार दवे, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सीरवी ,पूर्व सरपंच रुपेश दाधीच, रिटायर्ड संयुक्त रजिस्ट्रार जवाहरलाल परिहार, पाली राजकीय बांगड़ विद्यालय प्रिंसिपल बसन्त परिहार, समाजसेवी मुकेश सीरवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदकिशोर परिहार, प्रेमसुख सुथार, जगदीश जोशी, समाजसेवी रविंद्रसिंह मेड़तिया,
पत्रकार जीतु गोयल, ओपाराम मेघवाल समेत कई लोगो ने इस पुरस्कार पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए परिहार को बधाई दी।
Tags
khrokda