भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
जालौर शहर के भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि बैठक में मंडल कार्यसमिति बैठक के आयोजन को लेकर चर्चा की गई जिस पर सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए।अंतिम में नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने 23 जुलाई को मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। मंडल कार्यसमिति बैठक को लेकर नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर को संयोजक व मंगलाराम सांखला को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौपी।वही 25 जुलाई को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए नगर मंत्री सूरजपाल गेहलोत को संयोजक व महेंद्र राठौड़ को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौपी।मंडल कार्यसमिति बैठक को लेकर सूचना व व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में नगर मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चो के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथअध्यक्ष सहित समस्त जनप्रतिनिधि अपेक्षित रहेंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर मंगलाराम सांखला मंजू भूतड़ा नगर महामंत्री दिनेश महावर रतन सुथार अरविंद गर्ग नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत महेंद्र राठौड़ जिला कार्यालय प्रभारी हरिशचन्द्र राणावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags
jalore