पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित का महाराष्ट भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत सत्कार

पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित का महाराष्ट भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत सत्कार


एक आईना भारत / 


 महाराष्ट्र के समस्त व्यापारी संस्थाओं की अपेक्स बाॅडी (फेडरेशन ऑफ़ एसोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र) के पी.डिमेलो रोड, कर्नाक बंदर स्थित कार्यालय में महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित का भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विभिन्न संस्थाओ द्वारा एफ ए एम  की अध्यक्षता में भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम संपन्न हुआ।  
एफ ए एम के अध्यक्ष  विनेश मेहता ने स्वागत भाषण में कहा की  के. पुरोहित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर महाराष्ट्र के समस्त व्यापारी समाज व व्यापारियों में उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है, राज पुरोहित व्यापारहितैषी व व्यापारियों के सच्चे मित्र है, पिछले ५० वर्षों से विधानसभा में अथवा विधानसभा के बाहर व्यापारहित एवं व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा साथ दिया है, संघर्ष किया है।  फिर वह जीएसटी हो,एलबीटी हो,ओक्ट्रोय  हो, या कानून व्यवस्था का प्रश्न हो, हमेशा राज पुरोहित ने व्यापारियों के पक्ष में साथ दिया है, और संघर्षमय भूमिका निभायी है।  ऐसे व्यापारहितैषी व व्यापरिमित्र को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए समस्त व्यापारी समाज की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष  चन्द्रकांतदादा पाटील, मुंबई अध्यक्ष  मंगलप्रभात लोढ़ा एफ ए एम के माध्यम से धन्यवाद व्यक्त किया।
और नया पुराने