महामण्डलेश्वर पहली बार हुए शोक सभा में उपस्थित श्रद्धाजंलि देकर किया 'राम' नाम का कीर्तन

स्व. घेवरी देवी कच्छावा को पुश्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

महामण्डलेश्वर पहली बार हुए शोक सभा में उपस्थित
श्रद्धाजंलि देकर किया  'राम' नाम का कीर्तन

एक आईना भारत/ नागौर 

  नागौर ।  श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज ने चैनार ग्राम के गढ़ीयास मौहल्ले में रामस्वरूप कच्छावा की धर्मपत्नी स्व. घेवरी देवी के चित्रपट्ट को पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
                 गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया कि 25.6.21 को रामस्वरूप कच्छावा की धर्मपत्नी घेवरी देवी का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसकी शोक सभा में 27.6.21 को दोपहर 1 बजे महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज अपनी टीम के साथ चैनार पहुंचे और शोक सभा में रामस्वरूप कच्छावा की धर्मपत्नी घेवरी देवी के चित्रपट्ट को पुश्पमाला पहनाकर व पुुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। 
                       पश्चात् महामण्डलेश्वर ने स्वर्गीय आत्मा की आत्म षांति हेतु  'राम'  नाम का संकीर्तन करवाया और कच्छावा परिवार को सांत्वना देकर ढ़ांढ़स बंधवाया। 
 8.2.13 को महामण्डलेश्वर पदवी मिलने के बाद पहली बार किसी शोक सभा में गये है।
                   इस मौके पर टीकमचन्द कच्छावा (पूर्व रिडर), रामेश्वर भाटी, रामस्वरूप, मेघराज, घनश्याम, पन्नाराम, चांदमल, धर्माराम व पिन्टू कच्छावा उपस्थित थें।
और नया पुराने