भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने हरियाली तीज का पर्व मनाया


भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने हरियाली तीज का पर्व मनाया

 जालोर जिले में हरियाली तीज के पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी के नेतृत्व में इंद्र देव से बारिश व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। सोलंकी ने कहा कि हमारी संस्कृति में हरियाली तीज का बड़ा महत्व है। हिंदू धर्म में व्रत और त्येहारों का बहुत महत्व है। माना जाता है कि कई विशेष त्योहारों पर व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। यह त्योहार सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी व्रत की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने विधान है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. इसलिए, हरियाली तीज पर सुहागिनों स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं. इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। इस दौरान जिला मंत्री गायत्री गोड़, ममता, भाग्यवन्ति, संतोष समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थी।
और नया पुराने