बाबू सिंह राजपुरोहित ने किया सहायक राज्य संगठन आयुक्त पद का कार्यग्रहण




बाबू सिंह  राजपुरोहित ने किया सहायक राज्य संगठन आयुक्त पद का कार्यग्रहण

जोधपुर 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त पद पर बाबू सिंह राजपुरोहित ने गुरुवार को कार्य ग्रहण किया।
मंडल मुख्यालय पर ज्वाइन करते हुए आयुक्त राजपुरोहित ने जोधपुर मंडल के 6 जिलों की कार्य गतिविधियों का ब्यौरा लिया और समस्त सर्कल ऑर्गेनाइजर्स से मण्डल की गतिविधियों को बेहतर बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीओ छतर सिंह पिडियार, सुयश लोढा, डिंपल दवे, जितेंद्र सिंह भाटी, योगेंद्र सिंह राठौड़, निशु कंवर  सवाई सिंह राठौड़, यूनिट लीडर शशि शर्मा, मंजू राठौड़, भंवर सिंह सांखला, धर्मेंद्र देवड़ा, केसर सिंह गहलोत, रोवर रेंजर एवं मण्डल परिवार ने स्कार्फ़, मारवाड़ी साफा एवं उपरना पहनाकर अभिनंदन किया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook