जालौर में भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाने वाले लोगों को राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ करेगा सम्मानित

जालौर में भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाने वाले लोगों को राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ करेगा सम्मानित   

  एक  आईना भारत 

  आहोर राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ जालौर के जिला संयोजक भरत सिंह राजपुरोहित अगवरी  द्वारा एक नई मुहिम शुरू  की है जिसमें राजपुरोहित ने बताया कि जालौर जिले में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का जाल बहुत गहरा होता जा रहा है  जिससे आमजन परेशान हैं  भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जो भी  व्यक्ति  रिश्वत खोरो  को जेल में पहुंचाने का काम करेगा उसे राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा प्रमाण पत्र भेजकर सम्मानित किया जाएगा इसकी शुरुआत राजपुरोहित द्वारा बुधवार से की गई भागली  के अमराराम मेघवाल और जितेंद्र कुमार माली जालोर को बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को जेल में पहुंचाने में  सहयोग करने पर प्रमाण पत्र भेजा गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई
और नया पुराने