सैकड़ों भक्तों ने यज्ञ में आहुति देकर इंद्र से की प्रार्थना
एक आईना भारत /
सेड़वा- उपखंड के निकटवर्ती विष्णु धाम सोनड़ी में भगवान श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर पर सोनड़ी के संत स्वामी रामानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में हरियाली अमावस्या पर सैकड़ों भक्तों की गरिमामय उपस्थिति में यज्ञ कर भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए आहुतियाएं देकर सुकाल की कामना करते हुए 138 वर्षों से प्रचलित अखंड ज्योति के दर्शन करते हुए मुक पक्षियों के लिए चुगे का ढेर लगाते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने शीश निवाते हुए खुशहाली की कामना की।
श्री गुरु जंभेश्वर सेवक दल के सचिव जयकिशन गोदारा ने बताया कि बाड़मेर जिले में बिश्नोई समाज का सबसे प्राचीन भव्य श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर सोनड़ी में हर अमावस्या को हवन और पहाल आयोजित किया जाता है इस वर्ष क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण चारों ओर हरियाली की जगह सन सना तपती रेत के कणों के बीच सुखा सुखा देकर हरियाली अमावस्या के अवसर पर हजारों भक्तों ने भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से यज्ञ कर भगवान इंद्र के नाम सैकड़ों आहुतियाऐ देकर जल्दी बारिश होने की प्रार्थना करते हुए भगवान जांभोजी की वेदमही 120 शब्दों की के माध्यम से यज्ञ और पहाल ग्रहण करते हुए भगवान जांभोजी के मंदिर में 138 वर्षों से प्रचलित अखंड ज्योति का दर्शन करते हुए इंद्र देव को प्रसन्न करने की प्रार्थना के साथ में हजारों भक्तों ने भगवान से सुखाल की कामना करते हुए मन्नते मांगी। श्रावण महीने में हरियाली अमावस्या के दौरान चारों ओर हरियाली सा जानी थी वह चारों ओर सुका सुका नजर आता है इस दृश्य को देखकर धरती पुत्रों की आंखें सजल से भर जाती है और अपने रुद्ध हुए गले से भगवान से प्रार्थना करते हैं इंद्रदेव पशु और पक्षियों के लिए बरसो इस धरा धाम पर अगर कोई पाप करता है तो मनुष्य करता है। मनुष्य के कर्मों का दंड इन पशु और पक्षियों को क्यों दिया जा रहा है इनके लिए तो इंद्रदेव अब जमकर के बरसो ऐसी प्रार्थना के साथ में हजारों भक्तों ने भगवान श्री जांभोजी के मंदिर में मन्नत मांगी इस अवसर पर सोनड़ी के संत स्वामी रामानंद महाराज,सरपंच भारमलराम खिलेरी, पूर्व सरपंच पेमाराम मांजू, बिश्नोई समाज सेवा समिति सोनड़ी के उपाध्यक्ष हरीराम खिलेरी, भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री हरिराम मांजू, कोषाध्यक्ष सुखराम खिलेरी, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल खिलेरी, श्री गुरु जंभेश्वर गौशाला सोलड़ी के उपाध्यक्ष मनीष जांवर, मालाराम सियाग, लादूराम खिलेरी, जयकिशन गोदारा, कैलाश खिलेरी, श्रीराम मांजू, जगदीश मांजू, कृष्ण कुमार धतरवाल, छोटाराम खीचड़, ओम प्रकाश खीचड़, गोविंद खीचड़, ठाकराराम खिलेरी, कोसलाराम खिलेरी, रामजीवन खिलेरी, रतनलाल ढाका, किसनाराम खीचड़, धर्माराम खीचड़ मेल नर्स प्रथम, दिनेश कुमार बोला, जंभेश्वर सेवा संस्थान सेड़वा के उपाध्यक्ष बाबूलाल बोला सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने सुकाल की कामनाएं की।
@ हरियाली अमावस्या पर जमकर हुआ दान पुणे@
सावन की हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर श्री गुरु जंभेश्वर गौशाला सोनड़ी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गौ माता के लिए हरा चारा, गुड़, लापसी खिलाकर गौ माता के इस भयंकर अकाल में दान देकर अपने आपको धन्य किया गौशाला के सदस्य रतनलाल ढाका ने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री गुरु जंभेश्वर गौशाला सोनड़ी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अनुसार गुड हरा चारा लापसी नगद रुपए देकर गौ माता के लिए अपना दान देकर अपने आपको धन्य करते हुए नजर आए।
Tags
news