राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की मीटिंग आज



राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की  राष्ट्रीय कोर कमेटी की मीटिंग आज

राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया स्वागत- सुरेश प्रजापति

मरुधर आईना भारत


जयपुर(निस):- राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राजस्थान प्रभारी सुरेश प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय कोर कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योनाथ सिंह प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुरेंद्र कुमार प्रजापति,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलसेन , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अजीजपुर, मध्य प्रदेश प्रभारी नंदराम प्रजापति व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। उक्त मीटिंग में प्रजापति समाज की पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा जाति जनगणना, समाज में शिक्षा का विकास, रोजगार सम्बन्धी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिसमें राजस्थान से राजस्थान प्रभारी सुरेश प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा, प्रदेश मुख्य महासचिव अमर सिंह सलावद, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम खेड़ली, रामजीलाल प्रजापति, प्रदेश संघटन मंत्री श्याम लाल प्रजापति, जिला संयोजक गोपाल टोकसी , जिला अध्यक्ष मानसिंह फुलवाड़ा, युवा जिला अध्य्क्ष राकेश प्रजापति,जिला मीडिया प्रभारी पुरषोत्तम प्रजापति, दीपक पार्षद, तहसील अध्यक्ष गजानंद प्रजापति व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होंगे जिसमे आने वाले सभी अतिथियों के लिए भोजन प्रसादी की पूर्ण व्यवस्था रखी है। 
और नया पुराने