भाजपा राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा का जन्म दिवस मनाया
जालौर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं समस्त मोर्चों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष राम कुमार भूतड़ा का 72 वा जन्मदिवस मनाया गया । जिला मीडिया प्रभारी एवं नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि प्रदेश कोषाध्यक्ष के जन्म दिवस के उपलक्ष में जालौर नगर मंडल एवं समस्त मोर्चों के पदाधिकारी द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करके बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की तत्पश्चात जन्म दिवस के उपलक्ष में नेहरू बालोद्यान के अंदर वृक्षारोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया साथ ही सेवा बस्ती के परिवारों के साथ मिलकर फल वितरण किया गया एवं गौशाला में गायों को हरा चारा भी वितरण किया गया।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया , जिला परिषद सदस्य एवं कार्यालय मंत्री हरीश राणावत , नगर महामंत्री रतन सुथार , स्थानीय पार्षद राजेंद्र टाँक , नगर उपाध्यक्ष मंजू भूतड़ा मंगलाराम साँखला, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी , एससी मोर्चा जिला महामंत्री इंद्र लाल गर्ग , पार्षद दिनेश बारोट भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य अचल सिंह परिहार , दिलीप भट्ट , संजय बोराणा ,जितेंद्र कुमार सरगरा , अभिषेक सोनी दामोदर भूतड़ा श्रीकांत भूतड़ा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Tags
jalore