कान्हा टोली ने फोड़ी हांडी , महिलाएं गोपिया बनके कान्हा संग झूमि
जालौर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व पर जिले भर में कई आयोजन हुए। नगर अध्यक्ष मयंक देवड़ा ने बताया कि जालौर नगर के धुनिया मठ में हिंदू युवा संगठन संस्था द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम व महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ नन्हे कान्हा की झांकी बनाई गई।सरकारी एडवाइजरी के अनुसार इस वर्ष भी शोभा यात्रा का आयोजन नहीं हो पाया।कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।वही विशिष्ठ अतिथि के नाते संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पवार संस्था कोषाध्यक्ष मंगलाराम सांखला कार्यकारिणी सदस्य रतन सुथार अचलसिंह परिहार पार्षद मेथी देवी राजेन्द्र टाक दिलीप भट्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सभी कृष्ण भक्तों भगवान की प्रसाद वितरण की गई। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने सभी कृष्ण भक्तों को जन्माष्टमी पावन पर्व की शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रवि गेहलोत चतराराम माली जितेंद्र प्रजापत भरत भादरु प्रवीण परिहार रमेश पुरी प्रकाश कुमार जितु भाटी भरत सुरेन्द्र सिंह केलाश भाटी हितेश गोस्वामी अर्जुन सुरेश लेराराम मगनाराम माली बगाराम प्रजापत चुनी देवी पेपी देवी चंपा देवी सुखी देवी भगत सिंह ग्रुप सदस्य सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore