एक आईना भारत
स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से किया पौधारोपण
जोधपुर ग्रामीण :- देचू गोरक्षार्थ जुंझार पाबुजी राठौड़ धाम मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से पौधारोपण अभियान में आज पांचवें दिन क्षेत्र के सरपंच ओर वरिष्ठ जनों ने पौधारोपण कर अपनी पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता दिखाई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि फलोदी के जिला संयोजक जुगत सिंह करनोत ने बताया कि आज पौधारोपण अभियान में पांचवें दिन क्षेत्र के सरपंचों के साथ क्षेत्र के मौजीजजान ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष भवानीसिंह देचू ,लूणसिंह राठौड़, पूर्व प्रधान शेरगढ़ उम्मेदसिंह,अगरसिंह राठौड़,नागाणा राय गौशाला अध्यक्ष कानसिंह राठौड़, भंवरसिंह राठौड़ देचू, तुलछी शसिंह कोलू पाबूजी, देवीसिंह, राजु सिंह हापासर थिरपाल पालीवाल, नरपत सिंह राजपुरोहित, संतोष भारती सैकड़ों पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे। पौधारोपण अभियान के छठे दिन पौधारोपण के लिए क्षेत्र के गौशाला संचालक जाम्बा मंहत भगवानदास के सानिध्य में पौधारोपण किया जायेगा।
Tags
Jodhpur