सांथू में महाराज के जन्मदिन पर किया पौधारोपण किया
मोदरान। निकटवर्ती सांथू गांव के समीप गायत्री आश्रम में स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर के महाराज विष्णु स्वरूपजी महाराज के जन्मदिन पर पौधारोपण कर धर्म प्रेमियों की मौजूदगी में जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम को लेकर सवेरे से ही आसपास के कई गांवों से धर्म प्रेमी एवं भगत जन पहुंचने शुरू हो गए थे।
मंदिर परिसर में महाराज के जन्मोत्सव पर विधि-विधान पूर्वक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगत जनों ने महाराज का माला एवं गुलदस्ता भेंट कर आशीर्वाद लिया जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए इस अवसर पर महाराज ने विभिन्न प्रजातियों के दर्जनभर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की बात कही महाराज ने कहा कि मानव मात्र में दया भाव होना चाहिए ऐसे पुनीत कार्य करने से लोगों में पर्यावरण के प्रति सच्ची भावना जागृत होती हैं।
हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर पौधारोपण करना चाहिए
इस अवसर पर समाजसेवी मोती सिंह राजपुरोहित ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। अपने जन्मदिन पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं।
इस अवसर पर सांथू के सरपंच मांगीलाल देवासी ,पूर्व सरपंच भीमसिंह राजपुरोहित, उपसरपंच डूंगर सिंह राजपुरोहित, खेजड़ला के पूर्व सरपंच गफूर खान, पूर्व थानाधिकारी हजूर खान, कल्याण सिंह धानपुर गंगा सिंह बागरा, शिवनाथ सिंह दहिया, समुंदर सिंह सिंधल, नैन सिंह पूराडा ,एडवोकेट भैरू सिंह, गंगासिंह आकोली, हुकम सिंह दहिया, जबर सिंह दहिया, हिमसिंह ,पटवारी कृष्ण बिश्नोई ,गणपत सिंह काबावत, रणछोड़ सुथार, खीम सिंह सिंधल, मोती सिंह राजपुरोहित समेत कई धर्म प्रेमी मौजूद थे।
Tags
modran