पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा बने किसान यूनियन के संरक्षक
एक आईना भारत /
खरोकडा / भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशानुसार, पाली जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संस्था के संरक्षक पद पर रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक बींजा राम मीणा गुड़ा एंदला को मनोनीत किया है। जागरवाल ने बताया कि बीजाराम मीना सेवा में रहते हमेशा किसान हीत में गांव की सेवा करते रहते थे मीणा सेवानिवत्त होने के बाद लम्बे समय से किसान हित में पूरे पाली जिले में गरीब, किसान, मजदूर, आम जन के सुख-दुख में भागीदार रहकर काम करते आ रहे हैं। इनके इस संस्था के संरक्षक बनने से संगठन मजबूत होगा और संस्था से भारी संख्या में किसान जुड़ेंगे। पूर्व पुलिस अधीक्षक मीणा एक किसान परिवार से है इनके संरक्षक बनने पर पाली जिले के साथ सुमेरपुर 36 कॉम के किसानों ने खुशी जाहिर की है,
इन्होने दी बधाई
भवर सिह चोधरी सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष तेज सिह राजपूत रामनगर पाली देहात अध्यक्ष गोविंद भाट बंजारा विजयराज चोधरी बाली दिनेश वाल्मीकि देसूरी बाबूलाल कीर मानपुरा मिश्रीलाल मेघवाल रायपुर वीरदराम जैतारण रामदेव काठात बर नोरतन चोधरी मारवाड़ अमर सिह राव रानी दुर्गाराम पटेल रोहट सदाराम विश्नोई विजय पुनिया पेमाराम चोधरी पोपट पटेल दुर्गाराम राजकिया वास वेनाराराम कानावास हरिसिंह खरोकडा ज्ञान सिह पूनाडिया भीखाराम सीरवी मांगीलाल सीरवी सहित अनेक पदाधिकारी व किसान पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील व जिलाअध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल का आभार प्रकट किया।
Tags
khrokda