भाजयुमो नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष किशन प्रजापत का जोरदार स्वागत
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष किशन प्रजापत का आहोर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। आहोर उपखंड मुख्यालय पर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष किशन प्रजापत ने कहा सामान्य परिवार के व्यक्ति को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव हैं, जो सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान की नीति पर कार्य करती हैं। जिस पर देश व प्रदेश की जनता ने अपना विश्वास व्यक्त किया है। इस मौके पर भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रजापत ने युवाओं से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आम जनता तक उनका लाभ पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने को सभी से सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर चूण्डा के पूर्व सरपंच जीतू भाई सरगरा, सांवलाराम चौधरी, विरेन्द्र घांची, खसाराम चौधरी, तगाराम घांची, गटाराम घांची, रमेश घांची, पकाराम चौधरी, भरत माली, भरत प्रजापत, गोविंद राम प्रजापत, मुकेश प्रजापत, जितेंद्र बोराणा, राण सिंह, केवल प्रजापत, चौपाराम प्रजापत, सुरेश चौधरी, चम्पा राम प्रजापत, तेजाराम देवासी सहित कई भाजयुमो कार्यकर्ता एवं व्यापारिक लोग उपस्थित रहें।
Tags
ahore