उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की आत्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी
जालौर सशक्त मण्ड़ल अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल के निदेशाअनुसार जसवंतपुरा मंडल के शक्ति केन्द्र माही R-178 पावली में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व मंडल प्रभारी माधुसिंह राजपुरोहित , मंडल प्रवासी राव मदनसिंह कोड़िटा की उपस्थिति एवं शक्तिकेन्द्र सयोंजक सालुराम देवासी की अध्यक्षता में बाबा रामदेव मंदिर पावली में आयोजित हुई । सर्व प्रथम भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याणसिंह की स्वर्गीय आत्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई।सशक्त मण्ड़ल अभियान के बारे में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा जिस प्रकार गुजरात में पन्ना प्रमुख तक की योजना के साथ जो पार्टी ने काम किया है उसी तर्ज पर हमे हमारे मंडल को सशक्त बनाना है , मंडल प्रभारी माधुसिंह राजपुरोहित ने बताया की सशक्त मण्ड़ल व सक्रिय बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की जल्द से जल्द नियुक्ति हो, मण्ड़ल प्रवासी राव मदनसिंह कोड़िटा ने बूथ अध्यक्ष व शक्तिकेन्द्र सयोंजक का भौतिक सत्यापन पर चर्चा कर कुछ बूथों व शक्तिकेंद्रों का मौके पर सत्यापन किया गया । बैठक में रानीवाड़ा मंडल प्रभारी चुन्नीलाल पुरोहित पंचायत समिति सदस्य पृथ्वीराजसिंह राव, उत्तमसिंह देवल, जोराराम सुथार किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,पहाडसिंह राव बोरली भंवरलाल पुरोहित, हरिसिंह राव, हरिराम चौधरी ,बूथ अध्यक्ष भेरसिंह सोलंकी, बूथ भंवरसिंह भाटी , नानजीराम पोण, जोईताराम हुण, निम्बाराम देवासी, देवाराम देवासी, जबर सिंह राजपूत, मगनसिंह राव, अभाराम चौधरी, अर्जुन पुरी गोस्वामी, संजय श्रीमाली, बूथ अध्यक्ष राजेंद्रसिंह देवल, बूथ अध्यक्ष तुलछाराम मेघवाल सहित कई वरिष्ट कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के इस सशक्त मण्ड़ल अभियान को सफल बनाने में पूर्ण योगदान देने का निर्देश दिया गया ।
Tags
jalore