जिले भर में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
जालोर जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडलो के सभी बूथों में मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया। मन की बात संयोजक सूरजपाल गहलोत ने बताया कि जालौर नगर मंडल में सभी बूथों पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात का प्रसारण विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी सभापति गोविंद टाक के नेतृत्व में किया गया। मन की बात कार्यक्रम में देश के सूची प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित युवा जागृति आदि कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष दिलीप सोलंकी जिला कार्यलय प्रभारी हरिशचन्द्र राणावत कैलाश कुमार सहित राजेंद्र नगर बुथ में मन की बात सुनी।इसी तरह नगर महामंत्री दिनेश महावर अर्जुन सिंह पवार अचल सिंह परिहार दिनेश बारोट गजेंद्र सिंह सिसोदिया अमन मेहता दिलीप भट्ट जोगेश सैन सहित सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओ ने अपने अपने बूथों में मन की बात सुनी।
Tags
jalore