भाजयुमो चांदराई ने अंत्योदय योजना के तहत सम्मान किया



भाजयुमो चांदराई ने अंत्योदय योजना के तहत सम्मान किया


भारतीय जनता युवा मोर्चा चांदराई मंडल द्वारा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार सोमवार को मंडल के विभिन्न गांवों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत अंत्योदय योजना से लाभान्वित परिवारों का मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया के नेतृत्व में माला एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सम्मान सत्कार किया गया। इस मौके पर मंडल के विभिन्न गांवों के उन परिवारों को सम्मान किया गया जिनकों प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना इत्यादि से फायदा हुआ हो। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा लाभान्वित परिवारों का सम्मान करने पर लाभान्वित परिवारों ने यशस्वी प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ने प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को औरों के लिए प्रेरित करने वाला बताया। वहीं भाजयुमो अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार होने जैसे बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने देश के सबसे निचले एवं पिछड़े वर्ग के बारे में इतनी गहनता से सोचा है। इस मौके पर 
अंत्योदय योजना के तहत चांदराई मंडल में प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजनाओं द्वारा लाभान्वित परिवारों का सम्मान सत्कार किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष खेताराम कुम्हार, मंडल मंत्री पुखराज ओड़, हडमत सिंह चौहान, रूपेश कुमार राव, नरेश कुमार घांची, हड़माना राम देवासी उपस्थित रहें।
और नया पुराने