भाजपा के चांदराई मंडल की सशक्त मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित
निकटवर्ती कवराड़ा ग्राम के बाबा रामदेव मंदिर के पास देवासी समाज की धर्मशाला में भाजपा चांदराई मंडल के सशक्त मंडल अभियान के तहत कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में छगन सिंह राजपुरोहित तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली की उपस्थिति में रही। कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माला पहनाकर याद किया गया। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष के आग्रह पर पंडित जी नक्शे-कदमों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनके द्वारा भाजपा की स्थापना को नींव की ईंट बताते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नये आयाम स्थापित करते हुए विश्व भर में अपना लोहा मनाते हुए विश्व शक्ति बनने कुछ ओर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने संगठन की संरचना पर प्रकाश डालते हुए सशक्त मंडल, सशक्त बूथ एवं सशक्त पन्ना प्रमुख की परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया। वहीं विधायक राजपुरोहित ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोसते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में नाम बदलकर एवं बंद करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को मजबूती का आग्रह किया। वहीं मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आंतरिक गतिरोधों एवं विचारों के बेमेल से दूर रहकर संगठन को सर्वोपरि रखकर राष्ट्रहित में भाजपा को हर बूथ एवं पन्ना प्रमुख समिति तक मजबूत करने का अनुरोध किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी नारायण कुमावत, मंडल प्रवासी अरविंद गर्ग, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह राव बोरली, एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री मोहन लाल मीणा, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री भंवर पुरी गोस्वामी, चांदराई मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष भंवर सिंह परिहार, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष खेताराम कुम्हार, महिला मोर्चा अध्यक्ष हरकू कंवर, एससी मोर्चा अध्यक्ष शिव लाल गर्ग, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रमेश मीणा, मंडल उपाध्यक्ष थाना राम चौधरी, महामंत्री रामसिंह पांचोटा, मंत्री पुखराज ओड़, शिवलाल घांची, जबर सिंह हाथलाई, शैतान सिंह आकोपादर, पप्पू सिंह दहिया, धनश्याम सिंह राठौड़, भंवर सिंह सिसोदिया, नैनमल गर्ग, मंगल सिंह भाटी, रोड़ला सरपंच हुकम सिंह राठौड़, मोहनलाल मेवाड़ा, भीखाराम कुमावत, शंकर भारती, मूला राम चौधरी, दिलीप लोहार, लीला कंवर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Tags
kavrada