भाजपा महिला मोर्चा ने रक्तदान करके मनाया मोदी का दुसरें जन्मदिन




भाजपा महिला मोर्चा ने रक्तदान करके मनाया मोदी का दुसरें जन्मदिन 

जालौर  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूदडा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के नेतृत्व में आज राजकीय चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उर्मिला अग्रवाल ओर गायत्री गौड़ ने रक्तदान में हिस्सा लिया उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से सेवा समर्पण अभियान शुरू किया गया है इस अभियान के तहत सभी महिला मोर्चा की कार्यकताओ ने जनरल हास्पीटल जालोर में जाकर नैत्रदान व रक्तदान करने का संकल्प पत्र भरा रक्तदान शिविर में चिकित्सालय के डॉ पूनम टाँक, हड़मताराम, चिरजीलाल लैब टेक्नीशियन, डॉ रेखा गहलोत, डॉ सुनीता मीणा, गौरी शंकर, हेमी बाई, जीतु प्रजापत आदि मौजुद थे।इसके अलावा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी, जिला महामंत्री अंजना सोलंकी, जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, जिला मंत्री गायत्री गौड़, आईटी सैल प्रभारी पुजा राव, नगर अध्यक्ष पिंकी गेहलोत, इन्दु चोधरी, विजय सोलंकी, प्रीतम सोलंकी, दिनेश गेहलोत, बाबुलाल साकरणा, रीना कुमारी, नीतु सुन्देशा, आदि उपस्थित रहे । आगे सोलंकी ने बताया कि 2अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में सेवा कार्यौ की योजना बनाई जायेंगी । जिसमें वृक्षारोपण, वार्डो की सफाई, प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेने के कार्यक्रम किये जायेंगे ।
और नया पुराने