मोदी जी के जन्मदिन को लेकर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत दूसरे दिन जन जागृति के लिए मोदी एप डाउनलोड करवाएं
जालोर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर परिषद सभापति गोविंद टाक के निर्देशानुसार मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर मनाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत दूसरे दिन नरेंद्र मोदी नमो एप डाउनलोड जनजागृति कार्यक्रम किया गया। नगर महामंत्री अरविंद गर्ग ने बताया कि नरेंद्र मोदी नमो एप डाउनलोड जनजागृति कार्यक्रम की शुरुआत प्रजापत छात्रावास में की गई।कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी के अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के नाते भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला स्थानीय पार्षद नीतू कवर नगर उपाध्यक्ष व पार्षद मैथी देवी उपस्थित थे।नमो ऐप जनजागृति अभियान कार्यक्रम प्रभारी चंद्रकांत सुंदेशा के नेतृत्व में शहर के सभी बूथों में किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं द्वारा मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं व उनके लंबी उम्र की कामना की। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी सेवा कार्यों में अपनी अपनी सहभागिता निभाएं।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने आम जन के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। कार्यक्रम में नगर मंत्री महेंद्र राठौड़ सूरजपाल गहलोत अचल सिंह परिहार घनश्याम सुंदेशा चंद्र प्रकाश शर्मा जयंतीलाल शांतिलाल भाटी सोहनलाल लोहार रमेश कुमार प्रजापत जितेंद्र प्रजापत भंवर सिंह भाटी छगनलाल मोदी नरपत मेवाड़ा पारसमल प्रजापत अशोक प्रजापत फूलचंद किशोर प्रजापत अभिषेक सोनी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
Tags
jalore