दिव्यांगों की सेवाएं सर्वोपरि सेवाएं हैं :- गरीमा राजपुरोहित
सिवाना :- कस्बे के स्थानीय राजकीय आदर्श बालिका उमावि सिवाना में गुरुवार को उपखण्ड स्तरीय दिव्याग प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे तहसीलदार चोखाराम सिवाना, विकास अधिकारी सुनील बिश्नोई, जिला परिषद सदस्य गरिमा राजपुरोहित बीसीएमओ डॉक्टर संजय शर्मा, दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरगरा, दिव्याग महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया कुमारी भील मौजूद रही। इस अवसर पर दिव्यागों सहित कोरोनाकाल में सेवाए देने वाले कूल 63 जनो को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। व 20 दिव्याग बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर जिला जिला परिषद सदस्य श्रीमती गरिमा राजपुरोहित ने कहा कि दिव्यांगों की सेवाएं सर्वोपरि सेवाएं हैं उनके सेवाओं में कोई कमी नहीं रखी जाएगी तन मन धन से सेवा करने का आह्वान किया इसी क्रम में तहसीलदार चोखाराम ने कहा कि दिव्यांग जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। इसी क्रम में दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि जागरूक होकर ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र सोनी, समाजसेवी शैतानसिंह राजपुरोहित, ऐडवोकेट धर्मेंद्र चौधरी, रावताराम वेगड़ मेघवाल सवाईसिंह पादरड़ी कल्ला, नरपतसिंह मवड़ी, कैलाशसिंह राजपुरोहित, दिव्यांगों के लिए समाजसेवी पहाडसिंह कुंडल व किशोर कुमार सांखला ने सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया मंच का संचालन कैलाशसिंह राजपुरोहित ने किया।
Tags
siwana