*अनोपसिह राजपुरोहित भाजपा युवा मोर्चा नागोर के सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त*
मरूधर आईना/
*खीवसर* - भाजपा युवा मोर्चा नागोर के जिला अध्यक्ष राजु राम रुणवाल ने प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर , प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चोधरी, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा , नागोर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनराम चोधरी के दिशा निर्देशों के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी रूप में अनोपसिह राजपुरोहित नारवा को नियुक्त किया गया । राजपुरोहित की नियुक्ति होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं में जोश है इससे पहले भी संगठन मे कई पदों पर संगठन में सेवाएं दे चुके हैं इस नियुक्ति पर राजपुरोहित समाज ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया संगठन महामंत्री चंद्रशेखर , व जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया जिलाध्यक्ष राजु राम रुणवाल ने बताया कि राजपुरोहित की नियुक्ति पर भाजपा नागोर मैं और मजबूत होगी संगठनात्मक कार्यों में और तेजी आएगी राजपुरोहित ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूर्ण रूप से निभाने के प्रयास करूंगा। अनोपसिह राजपुरोहित ने बताया कि जिला युवा मोर्चा मे खीवसर विधान सभा से विमलेश कासनिया ,मनीष काला को उपाध्यक्ष, महेन्द्रसिंह भोजास, इन्द्र पाल चोटिया को मन्त्री, संजयसिह राठोड़ को आई टी सेल सह प्रभारी ,गोविन्द गहलौत को जिला प्रवक्ता, एव लोकेन्द्रसिह गागुडा, महेन्द्र ताडा ओर भरतराम पिण्डेल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये ।
Tags
khivsar