सशक्त मंडल प्रभारी डॉ जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित सौर सिलोर ने मंडल कार्यसमिति की बैठक ली
जालोर भाजपा प्रदेश द्वारा निर्देशित सत्यापन अभियान के तहत रानीवाड़ा विधानसभा के बड़गांव मंडल, एवं करड़ा मंडल में सशक्त मंडल प्रभारी डॉ जोगेन्द्र सिंह सिलोर मुख्य अध्यक्षता में शक्ति केंद्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष, बुथ पालक एवं बुथ प्रभारी की बैठक आयोजित हुईं। डॉ. सिलोर ने बताया कि मंडल कार्यसमिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों को प्रदेश द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर उनका सफल क्रियान्वयन करवाना प्रमुख कार्य होना चाहिए तथा सभी मंडल प्रभारियों तथा मंडल प्रवासियों को मंडल में होने वाली प्रत्येक गतिविधि तथा कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इसके साथ में ही बूथ प्रभारी तथा बूथ पालक एवं शक्ति केंद्र संयोजकओं को अपने-अपने बुथ पर होने वाले संपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी तथा उनका सफल क्रियान्वयन हेतु मंडल मंडल अध्यक्ष को के साथ बैठ कर उचित रुपरेखा बनानी चाहिए। इन सब में पन्ना प्रमुखों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है क्योंकि पन्ना प्रमुख की भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी के रूप में माना जाता है जो कि भाजपा के मतदाताओं के साथ एक संपर्क करता है तथा उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यक्रमों तथा योजनाओं का जानकारी प्रदान करता है। बैठक में विधानसभा के मंडल अध्यक्षों, सशक्त मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी को सशक्त मंडल - मजबूत बुथ - पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर दिशा निर्देश प्रदान किये तथा विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला मंत्री ऊकसिंह सिलासन मंजीराम चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश खंडेलवाल रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष रि रिडमलसिंह डाबी बड़गांव मंडल अध्यक्ष बाबुलाल पुरोहित, सांकड मंडल अध्यक्ष अमृत लाल चौधरी करडा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम मांजु मंडल प्रभारी माधुसिंह घासेडी चुन्नीलाल राजपुरोहित खेजड़ियाली, पीराराम जाट प्रवीण दवे मंडल प्रवासी मदनसिंह राव भरतसिंह राव मनोहरसिंह कारोला ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश सैन , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली युवा मोर्चा महामंत्री प्रकाश जांगू करडा़ मंडल महामंत्री हेमाराम जांगू साकड मंडल महामंत्री जयपालसिंह चारण ऐसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तगाराम जीनगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किरण माली युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित राजपुरोहित युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रवण राजपुरोहित सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Tags
jalore