भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ मूदडा जालौर पहुंचे पर किया स्वागत



भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ मूदडा जालौर पहुंचे पर किया स्वागत 

जालौर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मूदडा रविवार को एक दिवसीय जोधपुर संभाग के प्रवास के लिए जालोर पहुँची। यहां महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोल ओढाकर व माल्यार्पण कर  स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मूदडा ने भाजपा महिला मोर्चा जालोर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात की  ओर महिला अत्याचार, दुष्कर्म , किसान कर्ज माफी, बिजली बिल, दिन प्रतिदिन बढ़ रही है मंहगाई के बारे में भी बताया प्रदेश की कुशासन सरकार को उखाड़ फेंकने की बात की । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित ने बताया कि हमें महिला शक्ति को प्रदेश  सरकार की नाकामियों को जन जन तक बतानी है । जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मूदडा जी को विश्वास दिलवाया कि जालोर महिला मोर्चा  जिला कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करके सगठन को मजबूती प्रदान करेंगी ।  प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज ने बताया कि हमें आई.टी सैल की जानकारी प्रदान की ।  जालोर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के परिवार में जैठजी व भानजी के देहान्त होने पर  जिलाध्यक्ष के निवास स्थान पर शोक व्यक्त किया।  इस जिला कार्यकारिणी बैठक में जिला महामंत्री अंजना सोलंकी,  उर्मिला दर्जी,जिला उपाध्यक्ष हेमलता जैन, मौसमी देवी, शीला विश्नोई, रेखा  देवड़ा, हरिया दैवासी, जिला मंत्री गायत्री गौड़, संजना माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष गोमती साखला, ममता चौहान सोशल मीडिया प्रभारी, पूजा राव आई टी प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य लीला देवी, आशी देवी, शकुन्तला,  सागर कंवर,इन्दु चौधरी,  मंजु दैवासी अरणाय मंडल अध्यक्ष, शर्मिला शर्मा साचोर नगर अध्यक्ष, उसम कंवर उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष, पिंकी गेहलोत जालोर नगर अध्यक्ष सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकता उपस्थित रही ।

और नया पुराने