राजीव गांधी भवन में सेवादल कांग्रेस की बैठक आज
सेवादल कांग्रेस के कई पदाधिकारी करेंगे शिरकत
भीनमाल- अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई व प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार जालौर जिला कांग्रेस सेवा दल की बैठक का आयोजन 29 सितंबर 2021 बुधवार सुबह 11.00 बजे राजीव गांधी भवन में किया जाएगा।
जिला कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुखराज विश्नोई बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव कमलेश रावल बतौर मुख्य अथिति उपस्थित रहेंगे। जिला प्रभारी आनंद पवार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष आमसिंह परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जोशी विशिष्ट अतिथि के नाते कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से आगामी 14 नवंबर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती तक को हमारा संगठन हमारा स्वाभिमान के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगाए गए विधानसभा प्रभारियों द्वारा संगठन को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नए विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम स्तर पर ग्राम इकाई अध्यक्ष एवं बूथ स्तर के संगठन नवनिर्माण एवं गठन को लेकर सभी विधानसभा प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर अपने क्षेत्र में संगठन को नए सिरे से निर्माण के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विश्नोई ने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव लड़े पार्टी प्रत्याशी, सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Tags
bhinmal