रेसला जिला कार्यकारिणियों का गठन 31 अक्टूबर तक, चुनाव कार्यक्रम व जिला पर्यवेक्षकों की सूची जारी




रेसला जिला कार्यकारिणियों का गठन 31 अक्टूबर तक, चुनाव कार्यक्रम व जिला पर्यवेक्षकों की सूची जारी

मरूधर आईना
फुलेरा/

फुलेरा(निस):-राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की जिला कार्यकारिणियों का गठन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। रेसला सुप्रीमो मोहन सिहाग, सुमेर खटाणा एंव प्रदेशाध्यक्ष भँवर लाल गुर्जर की सहमति से अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. बी.एल.भहड़ा ने जिला कार्यकारिणियों के गठन का विस्तृत कार्यक्रम व जिला पर्यवेक्षकों की सूची जारी की। जिला कार्यकारिणी का गठन 17 से 31 अक्टूबर तक सभी जिलों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सम्पन्न होगा। गठन से पूर्व ब्लॉक कार्यकारिणियों से विचार विर्मश कर चुनाव की दिनाँक व स्थान निश्चित किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में एक निर्वाचन अधिकारी एंव एक सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। मतदान एंव चुनाव लड़ने की प्रक्रिया में केवल रेसला का सदस्य ही भाग ले सकेगा। मतदाता सूचियों का प्रकाशन जिला कमेटी के चुनाव से एक दिन पूर्व किया जाएगा। निर्वाचन के दिन जिले के कुल व्याख्याताओं की 10 प्रतिशत भागीदारी अनिवार्य होगी। इससे पूर्व पूरे प्रदेश में ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन किया जा चुका है। 
गौरतलब है कि प्रदेश में रेसला राजपत्रित अधिकारियों का सबसे बड़ा संगठन है।
और नया पुराने