दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का कार्यक्रम आयोजित ।
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का स्थापना दिवस कार्यक्रम व शस्त्र पूजन कार्यक्रम महादेव बगेची राजेंद्र नगर पाली में आयोजित हुआ। दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका विनीता तनवानी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री ईश्वरलाल रहे व विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुमन पुरोहित में सम्बोधित करते हुए बताया कि नारी का सम्मान, नारी अबला नही सबला है , वीरांगना लक्ष्मी बाई, जीजीबाई व भक्त शिरोमणि मीराबाई जैसी बालिका हमारे घर तैयार हो व हिन्दू समाज का संगठन मजबूत हो व संगठन का कार्य विस्तार बड़े। इस मौके पर प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका विनीता जोशी, मातृशक्ति जिला संयोजिका रेखा सोलंकी, मातृशक्ति विभाग संयोजीका प्रकाश कवर, मातृशक्ति विभाग सह संयोजिका कुसुम थवानी, मातृशक्ति जिला संयोजिका हेमा प्रजापत, स्टेशन क्षेत्र प्रखंड संयोजिका रेखा भाटी सहित मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के बहने मौजूद रही।
Tags
pali