भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भागली टोल पर तीसरे दिन भी धरना जारी , टूटे-फूटे रोड़ों से आम जनता परेशान-जोगेश्वर गर्ग


भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भागली टोल पर तीसरे दिन भी धरना जारी , टूटे-फूटे रोड़ों से आम जनता परेशान-जोगेश्वर गर्ग 

 जालोर भारतीय जनता पार्टी जालौर के द्वारा भागली टोल पर कार्यकर्ता जालौर से जसवंतपुरा टोल रोड के नवीनीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी है। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भागली टोल नाका पर भाजपा कार्यकर्ता तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि उक्त रोड पर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के निवास स्थान है लेकिन पता नहीं वह अपनी आंखें बंद करके चलते हैं इस टूटे-फूटे रोड़ों से आम जनता परेशान है। जब तक रोड का काम प्रारंभ नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री महोदय के पास अपने नेता का भुगतान दिलवाने गए हैं। राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्र सिंह बालावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केवल और केवल आम जनता को गुमराह कर रही है सरकार शीघ्र ही टोल रोडो का नवीनीकरण करवाएं। धरना प्रदर्शन में कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भागली टोल धरना संयोजक अधिवक्ता बाबूलाल सोलंकी सह संयोजक परमवीरसिंह भाटी ने किया। एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी  ने समर्थन देने वाले सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। धरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव विधायक जोगेश्वर गर्ग राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्र सिंह बालावत वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी धन्नाराम पुरोहित जिलामंत्री पुखराज राजपुरोहित सभापति गोविंद टाक जालोर प्रधान नारायणसिंह पुरोहित ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठोड़ जालोर नगर मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी पार्षद दिनेश बारोट महेश भट्ट भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोतीसिंह राजपुरोहित ग्रामीण मण्डल महामंत्री स्वरूपसिंह प्रेमाराम देवासी नगर महामंत्री रतन सुथार दिनेश महावर अमन देवेंद्र मेहता सुरेश चौधरी संजय रावल उम्मेद सिंह सांवलाराम देवासी महिपाल सिंह अयूब खान अशोक रावल सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।कहि संगठनों ने अपनी पूरी टीम के साथ धरना स्थल पहुचकर धरने का समर्थन दिया।
और नया पुराने