भाजपा द्वारा भागली टोल पर छठे दिन भी धरना जारी - जोगेश्वर गर्ग
जालोर भारतीय जनता पार्टी जालौर के द्वारा भागली टोल पर जालौर से जसवंतपुरा टोल रोड के नवीनीकरण को लेकर छठे दिन भी धरना जारी रहा। जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भागली टोल नाका पर भाजपा परिवार छठे दिन भी धरने पर बैठे रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा टोल कर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं जो गलत है हमें अच्छा रोड देवें फिर टोल लेवे। जब तक रोड का कार्य नहीं होता जब तक टोल नही दिया जाएगा l जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा टोल कर्मियों को कहा कि वह शीघ्र ही रोड का निर्माण करवाएं अन्यथा हमें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन भागली टोल धरना संयोजक अधिवक्ता बाबूलाल मेघवाल सह संयोजक परमवीरसिंह भाटी ने किया। एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल ने समर्थन देने वाले सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों का आभार धन्यवाद व्यक्त किया l धरना कार्यक्रम में विधायक जोगेश्वर गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा भवानीसिंह बाकरा प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठोड़ जालोर नगर मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव नगर महामंत्री रतन सुथार पार्षद दिनेश बारोट सायला पूर्व प्रधान जबरसिंह तुरा हड़मतसिंह पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोतीसिंह राजपुरोहित ग्रामीण मण्डल महामंत्री स्वरूपसिंह प्रेमाराम देवासी ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष जबराराम माली जयंतीलाल संजय रावल उम्मेद सिंह अयूब खान रवि गहलोत दशरथ सिंह भाटी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट चंद्रकांत सुंदेशा सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore