मरूधर आईना
हीरक जयंती कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक
जोधपुर ग्रामीण चामू:- क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 22 दिसंबर को भवानी निकेतन जयपुर में हीरक जयंती महोत्सव का आयोजन रखा गया है। हीरक जयंती कार्यक्रम को लेकर बुधवार को देवातू, चामू, देवानिया, लोङता, ठाडिया, गिलाकौर, सुखमंडला में स्वजातीय बंधुओं की बैठकें आयोजित हुई। मंडल प्रमुख सुमेर सिंह नाथङाऊ, पूर्व सरपंच भंवर सिंह नाथङाऊ, पूर्व जिपस सवाईसिह नाथङाऊ, जिपस प्रतिनिधि मनोहरसिह ठाडिया, आमसिह ढेलाणा, सुमेर सिंह लोङता, भंवर सिंह ठाडिया, परबतसिह देवातू ने गांव गांव पहुंच कर जयंती में चलने का आमंत्रण दिया। मंडल प्रमुख सुमेर सिंह नाथङाऊ ने क्षत्रिय युवक संघ की कार्य प्रणाली बताते हुए पूज्य तनसिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके वीरेन्द्र सिंह चामू , जबरसिह राजसागर, किशोर सिंह भाटी, पेपसिह, अचलसिह, संतोकसिह, सजनसिह, सांग सिंह देवानिया, भंवर सिंह देवानिया, कोजराजसिह लोङता, भगवान सिंह गिलाकौर, भंवर सिंह गिलाकौर, महेन्द्रसिंह चोरङिया, स्वरूप सिंह देवातू सहित समाज बंधु उपस्थित थे।
Tags
chamu