राष्ट्रीय कबीर अवार्ड समारोह को लेकर सन्त नानक महाराज ने की विशेष भेंट ।
जायल
कबीर आश्रम सेवा संस्थान संस्थापक एवं केन्द्रीय टी बोर्ड सदस्य सन्त नानक दास महाराज द्वारा भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के लालसिंह आर्य व भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव प्रकाश से विशेष भेंट की गई
इस दौरान समरसता सद्भाव समाज कल्याण और अनुसूचित जाति के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर चरित्र निर्माण पर्यावरण सरंक्षण के विषयों पर बच्चों में विशेष जागरूकता लाने तथा अंखड भारत विश्व गुरु भारत के इतिहास को जानने के लिए कार्यक्रम गांव गांव में आयोजित करना। तथा नशामुक्त चरित्रवान समाज निर्माण कार्य के लिए नशामुक्त साधू संतो को विशेष जिम्मेदारी दे कर समाज हित में काम करने पर विषेश चर्चा हुई । आगामी 12 फरवरी को नई दिल्ली में
होने वाले में राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान समारोह में पधारने का निमंत्रण दिया गया।
Tags
jayal