जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 303 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, वहीं 1 की मौत हुई है। इससे पहले रविवार को भी 192 नए केस आए और 1 की मौत हुई थी। जिले में अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 21,080 तक पहुंच चुका है। हांलाकि जिले में आज 473 लोग ठीक भी हुए है। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोरोना के चलते 189 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ऐसे बढ़ रहा है कोरोना
दरअसल पिछले शुक्रवार को लिए गए 3098 सैंपल्स में से 315 पॉजिटिव आये। इसके बाद शनिवार को 2612 सैंपल्स में से 198 पॉजिटिव, रविवार को 807 सैंपल्स में से 212 पॉजिटिव, सोमवार को 2704 सैंपल्स में से 103 पॉजिटिव, मंगलवार को 2878 सैंपल्स में से 99 पॉजिटिव, बुधवार को 505 सैंपल्स में से 374 पॉजिटिव, गुरुवार को 3098 सैंपल्स में से 170 पॉजिटिव, शुक्रवार को 3080 सैंपल्स में से 84 पॉजिटिव, शनिवार को 2668 सैंपल्स में से 181 पॉजिटिव, रविवार को 824 सैंपल्स में से 192 पॉजिटिव, और सोमवार को 2358 सैंपल्स में से 303 पॉजिटिव,आये।
अचानक बढे़ कोरोना मामलों व लगातार हो रही मौतों ने कोरोना की दहशत और बढ़ा दी है। काेराेना की पहली लहर इतनी घातक नहीं थी, लेकिन उस समय लाेग ज्यादा सावधानियां बरत रहे थे। दूसरी लहर में लोग लापरवाह हो गए, जिस कारण अचानक से नए केसों व मौतों की संख्या बढ़ी थी। अब तीसरी लहर में बढ़ रहे केसों ने लोगों में एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है।
जिले की स्थिति
जिले में कुल सक्रिय संक्रमित 923 हैं। इनमें सबसे ज्यादा नागौर, डीडवाना, मकराना व कुचामन क्षेत्र के हैं। इनमें से 9 मरीज नागौर जिला चिकित्सालय में भर्ती है। इसके अलावा डीडवाना क्षेत्र में सबसे अधिक 152 पॉजिटिव, नागौर क्षेत्र में 129 पॉजिटिव, कुचामन क्षेत्र में 130 पॉजिटिव, लाडनू में 22 पॉजिटिव, जायल क्षेत्र में 36 पॉजिटिव, मुंडवा क्षेत्र में 47 पॉजिटिव, मेड़ता क्षेत्र में 39 पॉजिटिव, मकराना क्षेत्र में 145 पॉजिटिव, डेगाना क्षेत्र में 61 पॉजिटिव, परबतसर क्षेत्र में 101 पॉजिटिव व रियां क्षेत्र में 52 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है।