इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जालोर की मोजड़ी: पहली बार एक साथ लगभग 1200 से 1300 के करीब लोगों ने मोजड़ी पहनकर गाया राष्ट्रगान




Jalore- तीन दिवसीय जालोर महोत्सव का आगाज मंगलवार से हो गया है। पहले ही दिन जालोर की प्रसिद्ध मोजड़ी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ। एक साथ पहली बार 1 हजार 275 लोगों ने मोजड़ी पहनकर राष्ट्रगान गाने का रिकॉर्ड्स बनाया है। इसको लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की पहुंची टीम ने यह रिकॉर्ड दर्ज किया।


जालोर जिले के भीनमाल व बड़गांव में देशभर की प्रसिद्ध मोजड़ी बनती है। इस मोजड़ी को एक अलग पहचान दिलाने को लेकर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रशासन ने इस प्रोग्राम में करीब 1 हजार लोगों को मोजड़ी पहनकर राष्ट्रगान गाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसमें 1 हजार 275 लोगों ने शरीक होकर एक साथ मोजड़ी पहनकर राष्ट्रगान को गाया। वहीं, इस प्रोग्राम में कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल के साथ-साथ जिले के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मोजड़ी पहनकर पहुंचे।


शोभायात्रा के साथ आगाज

जालोर महोत्सव का आगाज सुबह 9 बजे शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा शहर के हनुमानशाला स्कूल से रवाना होकर स्टेडियम पहुंची। स्टेडियम में कलेक्टर ने इसकी शुरुआत की घोषणा की। उसके बाद राष्ट्रगान में लोग मोजड़ी पहनकर पहुंचे एवं रिकॉर्ड बनाया।


और नया पुराने

Column Right

Facebook