#jodhpur - बालिका का यौन शोषण:पड़ोसी युवक डेढ़ साल से डरा धमका कर रहा था दुष्कर्म

 


जोधपुर शहर में 13 साल की बालिका से उसके पड़ोस में रहने वाला शख्स डरा धमका कर डेढ़ साल से यौन शोषण करता रहा। बालिका के स्कूल से देरी से घर पहुंचने पर मामले उजागर हुआ। बालिका के घंटे भर देरी से पहुंची तो पूछताछ में उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बता दिया। मां ने हिम्मत जुटाकर का उसके पिता को बताया। इसके बाद वे थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया। आज सुबह उसका मेडिकल करवाने के साथ महिला अधिकारी के समक्ष बयान करवाए गए। आरोपी की तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार 13 साल की बालिका के साथ उसके मां पिता थाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वे एक मकान में किराए पर रहते है। घर में ही एक युवक का परिवार भी रहता है। डेढ़ साल से युवक उनकी बच्ची के साथ यौनाचार करता आ रहा है। बुधवार को वह स्कूल गई और टैक्सी छुट्टी के बाद उसे गतंव्य स्थान पर छोड़ कर गई थी। बच्ची घर नहीं लौटी तो टैक्सी चालक से पता किया। उसने बताया कि बच्ची को रोजाना वाली जगह पर छोड़कर गया है। घंटे भर बाद बच्ची लौटी तो मां को सारी बात बता दी। बच्ची ने मां को बताया कि साथ में रहने वाला युवक डरा धमकाकर डेढ़ साल से यह कृत्य करता आ रहा है।


पुलिस के अनुसार आज पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ ही उसके महिला अधिकारी के समक्ष बयान करवाए गए है। आरोपी युवक अपने घर से गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना में जांच पुलिस के उच्चाधिकारी की तरफ से की जा रही है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook