राजपूत सभा के चुनाव संपन्न, कुलश्रेष्ठ सिंह निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त

राजपूत सभा के चुनाव संपन्न, कुलश्रेष्ठ सिंह निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त

फुलेरा (नि.सं.)।
कस्बे के शेखावत मैरिज गार्डन में फुलेरा तहसील राजपूत सभा के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए कुलश्रेष्ठ सिंह पिथ्यावास को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्विरोध चयन पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष कुलश्रेष्ठ सिंह पिथ्यावास ने अपने संबोधन में समाजहित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि वे राजपूत समाज की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं युवा उत्थान की दिशा में ठोस प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक सोच को अपनाते हुए समाज को नई दिशा दी जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में राजपूत सभा और अधिक सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में कर्नल अजीत सिंह, ठाकुर नारायण सिंह पिथ्यावास, पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत सिंह खंगारोत (खंडेल), रणवीर सिंह (पूर्व प्रधान), पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खंगारोत, धनसिंह ढींढा, शिवप्रताप सिंह महसवास, इंद्र सिंह कोढ़ी, नंदसिंह, भंवरराज सिंह, गिरी सिंह, सुरेंद्र सिंह गदड़ी, दौलत सिंह चिरणोटिया सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।

चुनाव प्रक्रिया के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

— संवाददाता: कानाराम प्रजापति
मरुधर आईना

और नया पुराने

Column Right

Facebook