बाड़मेर में 1 अप्रैल से बदलेगा अस्पतालों का समय, सुबह 8 बजे से शुरू होगी ओपीडी

 बाड़मेर में 1 अप्रैल से बदलेगा अस्पतालों का समय, 

सुबह 8 बजे से शुरू होगी ओपीड




बाड़मेर -बाड़मेर जिले के सरकारी अस्पतालों में 1 अप्रैल से ओपीडी के समय में बदलाव किया जा रहा है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए अब डॉक्टर मरीजों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक देखेंगे। पहले यह समय सुबह 9 बजे से शुरू होता था।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह नई व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर सहित जिले के सभी संबद्ध अस्पतालों और डिस्पेंसरी में यही समय लागू किया जाएगा।

सरकारी छुट्टियों के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

जिले की जूना केराडू मार्ग, गांधी चौक और पुलिस लाइन स्थित डिस्पेंसरी में भी ओपीडी सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वहीं वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ पहले की तरह सुबह 7:30 बजे से ड्यूटी पर पहुंचेगा, जबकि ओपीडी स्टाफ की ड्यूटी सुबह 8 बजे से तय की गई है।

गौरतलब है कि यह ग्रीष्मकालीन समय 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद 1 अक्टूबर से फिर शीतकालीन समय लागू होगा, जिसमें ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी।

और नया पुराने

Column Right

Facebook