राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार प्रतिशत में हल्की गिरावट

 राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 

इस बार प्रतिशत में हल्की गिरावट



राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया।

इस वर्ष तीनों संकायों का परिणाम प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम रहा। आर्ट्स में 97.54%, कॉमर्स में 98.50% और साइंस में 97.52% छात्र सफल हुए।

इस बार 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिनमें करीब 9 लाख 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

खास बात यह रही कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में ही 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। इससे पहले 10वीं का परिणाम 24 मार्च को जारी किया गया था, जो एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।


और नया पुराने

Column Right

Facebook