जालोर की बेटी ने किया कमाल: किसान परिवार की पवन कुमारी ने 12वींआर्ट्स में हासिल किए 98% अंक

 जालोर की बेटी ने किया कमाल: 

किसान परिवार की पवन कुमारी ने 12वींआर्ट्स में हासिल किए 98% अंक

जालोर-जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौरा की छात्रा पवन कुमारी ने 12वीं आर्ट्स में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पवन कुमारी किसान पीराराम चौधरी की पुत्री हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

पवन कुमारी ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल में रहकर पूरी की और लगातार अनुशासन व कड़ी मेहनत के दम पर शानदार सफलता प्राप्त की। परिवारजनों के अनुसार, वह शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं।

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो पवन ने भूगोल में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किए। वहीं इंग्लिश और हिंदी अनिवार्य विषयों में 96-96 अंक लेकर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पवन की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

जिले के सांचौर क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौरा की छात्रा पवन कुमारी ने 12वीं आर्ट्स में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पवन कुमारी किसान पीराराम चौधरी की पुत्री हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

पवन कुमारी ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल में रहकर पूरी की और लगातार अनुशासन व कड़ी मेहनत के दम पर शानदार सफलता प्राप्त की। परिवारजनों के अनुसार, वह शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं।

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो पवन ने भूगोल में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किए। वहीं इंग्लिश और हिंदी अनिवार्य विषयों में 96-96 अंक लेकर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पवन की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

और नया पुराने

Column Right

Facebook