जालोर की बेटी डिम्पल सुथार का शानदार प्रदर्शन:
12वीं आर्ट्स में 98.80% अंक हासिल
जालोर- जिले के बागोड़ा उपखंड क्षेत्र के जूनी बाली गांव से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा डिम्पल सुथार ने 12वीं आर्ट्स में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
डिम्पल सुथार, गुलाबा राम सुथार की पुत्री हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी उच्च स्तर की उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
विषयवार परिणाम की बात करें तो डिम्पल ने हिंदी में 94 अंक प्राप्त किए, जबकि इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि उन्हें जिले के मेधावी छात्रों की सूची में खास स्थान दिलाती है।
डिम्पल की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और ग्रामीणों ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।