बाड़मेर में मौसम का बदला मिजाज: आज भी बारिश के आसार, 26 मार्च से फिर सक्रिय होगा नया तंत्र

बाड़मेर में मौसम का बदला मिजाज:

 आज भी बारिश के आसार, 26 मार्च से फिर सक्रिय होगा नया तंत्र



बाड़मेर -बाड़मेर में मार्च माह इस बार मौसम के कई रंग दिखा रहा है। महीने की शुरुआत जहां तेज गर्मी के साथ हुई थी, वहीं अब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से हो रही मेघगर्जना और हल्की बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी है।

रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की फसलों को नुकसान की चिंता भी बढ़ गई है।


6 साल बाद मार्च में सबसे ज्यादा बारिश
इस बार मार्च में बारिश ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक जिले में 16.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो साल 2020 के बाद सबसे अधिक है। उस समय 9.9 एमएम बारिश हुई थी।

तापमान में आई गिरावट
बारिश और बादलों की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे गर्मी के तेवर फिलहाल नरम पड़े हैं।

26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 मार्च के बीच मौसम कुछ हद तक स्थिर रह सकता है, लेकिन 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

कुल मिलाकर मार्च का अंतिम सप्ताह भी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, जिसमें गर्मी, बादल और बारिश तीनों का मिश्रित असर देखने को मिलेगा।

और नया पुराने

Column Right

Facebook