उदयपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा: फूफा-भतीजा गिरफ्तार, जंगल में नशे की हालत में दबोचे गए

 उदयपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा: फूफा-भतीजा गिरफ्तार, जंगल में नशे की हालत में दबोचे गए


उदयपुर-
जिले की सुखेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी आपस में फूफा-भतीजा हैं, जिन्हें पुलिस ने ऋषभदेव के जंगलों से शराब के नशे की हालत में पकड़ा।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रभुलाल उर्फ प्रकाश (51) निवासी ऋषभदेव (हाल खेरवाड़ा) और तरुण मीणा (24) निवासी ऋषभदेव शामिल हैं। दोनों पर वारदात के बाद 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाले

पुलिस के अनुसार, तरुण मीणा सलूंबर जिले के सेमारी थाने से भगोड़ा घोषित है और उसके खिलाफ लूट-डकैती के 2 मामले दर्ज हैं। वहीं प्रभुलाल उर्फ प्रकाश पर भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गुजरात के अहमदाबाद में लूट के मामले में जेल जा चुका है।

500 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों के मूवमेंट को ट्रेस किया। पुलिस टीम ने सलूंबर, डूंगरपुर और अहमदाबाद तक दबिश दी। आखिरकार दोनों को ऋषभदेव के जंगल से गिरफ्तार किया गया। भागने के दौरान एक आरोपी का पैर भी टूट गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला बनी थी शिकार

सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि 18 मार्च की सुबह आरके सर्कल निवासी 75 वर्षीय रूप कंवर, भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन कर पैदल घर लौट रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया।

सेलिब्रेशन मॉल के पास पहुंचते ही एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी 6 तोला सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें धक्का देकर सड़क के डिवाइडर पर गिरा दिया और साथी के साथ फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook