हनुमानगढ़–जयपुर स्पेशल 15 से 30 अप्रैल तक रद्द, कई ट्रेनों पर असर

 हनुमानगढ़–जयपुर स्पेशल 15 से 30 अप्रैल तक रद्द

, कई ट्रेनों पर असर



बीकानेर मंडल में रेलवे ट्रैक डबलिंग और रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते 15 से 30 अप्रैल के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच डबल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही चूरू यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 167 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में 10 से अधिक ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

 पूरी तरह रद्द ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 04705 हनुमानगढ़–जयपुर स्पेशल: 15 से 30 अप्रैल तक रद्द (सभी 16 ट्रिप निरस्त)
  • गाड़ी संख्या 04706 जयपुर–हनुमानगढ़ स्पेशल: 15 से 30 अप्रैल तक रद्द (16 ट्रिप प्रभावित)
  • गाड़ी संख्या 04849 रतनगढ़–चूरू स्पेशल: 15 अप्रैल को रद्द

 आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • 54704 जयपुर–बठिंडा: 14 से 28 अप्रैल तक केवल लोहारू तक चलेगी
  • 54703 बठिंडा–जयपुर: 15 से 29 अप्रैल तक लोहारू से चलेगी
  • 14823 जोधपुर–रेवाड़ी: 15 से 24 अप्रैल तक लोहारू तक ही सीमित
  • 54804 रेवाड़ी–सीकर: 15 से 24 अप्रैल तक लोहारू से संचालित
  • 74832 चूरू–बीकानेर: 15 अप्रैल को रतनगढ़ से शुरू होगी

 बदले हुए रूट

  • 07706 हिसार–काकिनाडा टाउन स्पेशल: 26 अप्रैल को हिसार–भिवानी–रेवाड़ी–रींगस मार्ग से चलेगी
  • 12404 लालगढ़–प्रयागराज: 15 अप्रैल को बीकानेर–मेडता बायपास–फुलेरा–जयपुर मार्ग से संचालित

 री-शेड्यूल ट्रेनें

  • 04850 चूरू–रतनगढ़: 15 अप्रैल को 1 घंटा 45 मिनट देरी से
  • 74831 बीकानेर–चूरू: 15 अप्रैल को 1 घंटा 30 मिनट देरी से

 रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

और नया पुराने

Column Right

Facebook