राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा,
आज से 195 रुपए की बढ़ोतरी लागू
राजस्थान में महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा किया है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा,
आज से 195 रुपए की बढ़ोतरी लागू
राजस्थान में महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा किया है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों का रिव्यू करते हुए 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।
अब यह सिलेंडर 1911 रुपए की जगह 2106 रुपए में मिलेगा।
इस साल में यह पांचवीं बार है जब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।
मार्च में ही कंपनियों ने 27.50 रुपए और 114 रुपए की बढ़ोतरी की थी।
वहीं जनवरी में 111 रुपए और फरवरी में 49.50 रुपए का इजाफा किया गया था।
इस तरह साल 2026 में अब तक कुल 497 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
रसोई गैस की किल्लत भी अभी तक खत्म नहीं हुई है।
मार्च से शुरू हुई सप्लाई की समस्या अब भी बनी हुई है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है।
कई जगहों पर कॉमर्शियल सिलेंडर ब्लैक में खरीदने की नौबत आ रही है।
हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
घरेलू सिलेंडर अभी भी 916.50 रुपए में मिल रहा है।
लगातार बढ़ती कीमतों और किल्लत के बीच आमजन और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सरकार और कंपनियां इस पर क्या कदम उठाती हैं।
Our website uses cookies to improve your experience. Learn more
ठीक