जालोर-बाड़मेर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम व 2.900 किलो डोडा चूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 जालोर-बाड़मेर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम व 2.900 किलो डोडा चूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार



एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जालोर और बाड़मेर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 2 किलो अफीम और 2.900 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया, वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहली कार्रवाई जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के भालनी स्थित रुपा की ढाणी में की गई। टीम के पहुंचते ही आरोपी नरपत कुमार (33) भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके मकान के पास छिपाकर रखी 500 ग्राम अफीम और 2.900 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ।

दूसरी कार्रवाई बाड़मेर जिले में की गई, जहां कांखी क्षेत्र में दबिश के दौरान जालोर के डूंगरवा निवासी देवीचंद (34) के घर से 1.500 किलो अफीम जब्त की गई। आरोपी ने अफीम को पशुओं के बाड़े में छिपा रखा था।

दोनों मामलों में पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook