जोधपुर में मेंटेनेंस के कारण आज सुबह 3 घंटे बिजली गुल, कई इलाके प्रभावित

 जोधपुर में मेंटेनेंस के कारण आज सुबह 3 घंटे बिजली गुल,

 कई इलाके प्रभावित




जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते आज सुबह कई इलाकों में निर्धारित पावरकट रहेगा। बिजली विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक करीब तीन घंटे के लिए सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इस दौरान सरदारपुरा क्षेत्र के चिल्ड्रन पार्क, सत्संग भवन, सुहाग ज्वैलर्स, कल्याण ज्वैलर्स, हैप्पी होम कॉम्प्लेक्स, चौपासनी रोड, अरिहंत टॉवर, नसरानी सिनेमा, व्यास जी का नोहरा, हेमू चौराहा और अग्रवाल टॉवर सहित कई स्थानों पर बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा बी रोड, सी रोड, गोल बिल्डिंग, कबाड़ी का मोहल्ला, नेशनल और धार हैंडलूम, गांधी मैदान, कमल टॉवर और 33/11 केवी सरदारपुरा सब-स्टेशन से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी और लोगों से सहयोग की अपील की है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook