5 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, NDPS-आर्म्स एक्ट के केस में वांटेड

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी 

आरोपी गिरफ्तार, NDPS-आर्म्स एक्ट के केस में वांटेड


बालोतरा-जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विषदमन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 5 साल से फरार चल रहा था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

एसपी रमेश (आईपीएस) के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में एएसपी हरफूल सिंह और डीएसपी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी दीपसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आखिरकार आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राजूराम निवासी गडरा नेडी नाडी (धोरीमन्ना) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चित्तौड़गढ़ जिले के सादड़ी थाने में 10 नवंबर 2020 को एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा धोरीमन्ना और आरजीटी थाने में भी उसके खिलाफ इसी तरह के केस दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना सादड़ी थाना पुलिस को दे दी है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे वहां भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन विषदमन के तहत आगे भी फरार और इनामी आरोपियों की धरपकड़ जारी रहेगी

और नया पुराने

Column Right

Facebook