पाली में सनसनी: 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, गहनों के लिए काटे पैर

पाली में सनसनी: 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या,

 गहनों के लिए काटे पैर

पाली- जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। काराड़ी गांव में 65 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई, वहीं बदमाश गहनों के लालच में उसके दोनों पैर तक काटकर ले गए। महिला का शव बुधवार रात सूखे तालाब में मिला।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्यारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामलाल के रूप में हुई है। SHO राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव लहूलुहान हालत में मिला, गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे और दोनों पैर कटे हुए थे। कान और पैरों में पहने गहने भी गायब मिले।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पहले महिला की हत्या की और फिर पैरों में पहने चांदी के कड़े निकालने की कोशिश की। जब कड़े नहीं निकले तो आरोपियों ने पैर ही काट दिए और गहने लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मोनिका सैन मौके पर पहुंचीं और टीम को हर एंगल से जांच के निर्देश दिए हैं।

खेत गई थी, वापस नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार प्यारी देवी बुधवार दोपहर खेत पर गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। तलाश के दौरान रात करीब 8:30 बजे उनका शव गांव के सूखे तालाब में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वारदात से पहले बेटी से हुई थी बात

घटना से कुछ समय पहले महिला की अपनी बेटी से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने खेत में होने की जानकारी दी और वहां दो अनजान युवकों के होने की बात भी कही थी। पुलिस अब उन्हीं संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है।

इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। काराड़ी गांव में 65 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई, वहीं बदमाश गहनों के लालच में उसके दोनों पैर तक काटकर ले गए। महिला का शव बुधवार रात सूखे तालाब में मिला।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्यारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामलाल के रूप में हुई है। SHO राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव लहूलुहान हालत में मिला, गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे और दोनों पैर कटे हुए थे। कान और पैरों में पहने गहने भी गायब मिले।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पहले महिला की हत्या की और फिर पैरों में पहने चांदी के कड़े निकालने की कोशिश की। जब कड़े नहीं निकले तो आरोपियों ने पैर ही काट दिए और गहने लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मोनिका सैन मौके पर पहुंचीं और टीम को हर एंगल से जांच के निर्देश दिए हैं।

खेत गई थी, वापस नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार प्यारी देवी बुधवार दोपहर खेत पर गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। तलाश के दौरान रात करीब 8:30 बजे उनका शव गांव के सूखे तालाब में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वारदात से पहले बेटी से हुई थी बात

घटना से कुछ समय पहले महिला की अपनी बेटी से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने खेत में होने की जानकारी दी और वहां दो अनजान युवकों के होने की बात भी कही थी। पुलिस अब उन्हीं संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है।

इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook