फ्लिपकार्ट पर बड़ा साइबर फ्रॉड: 52 फर्जी अकाउंट से 1.79 करोड़ की ठगी, महंगे गैजेट्स गायब

 फ्लिपकार्ट पर बड़ा साइबर फ्रॉड: 52 फर्जी अकाउंट से 1.79 करोड़ की ठगी, महंगे गैजेट्स गायब


जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में ई-कॉमर्स से जुड़ा एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें करीब 1.79 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले में चन्द्रप्रकाश सिंह (53), निवासी करणी विहार, ने शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि वह अजयराजपुरा स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचते हैं। नवंबर से फरवरी के बीच अज्ञात आरोपियों ने 52 अलग-अलग फर्जी ग्राहक अकाउंट बनाकर सुनियोजित तरीके से इस ठगी को अंजाम दिया।

आरोपियों ने पहले महंगे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट—जैसे एपल, सैमसंग और लेनोवो के मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट—ऑर्डर किए। डिलीवरी के बाद रिटर्न के दौरान असली सामान निकालकर उसकी जगह नकली प्रोडक्ट पैक कर वापस भेज दिए।

इस तरह आरोपियों ने करोड़ों रुपये के प्रीमियम गैजेट्स हड़प लिए और कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी अकाउंट्स, डिलीवरी सिस्टम व पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।

जांच एजेंसियां इस केस को एक बड़े साइबर और ई-कॉमर्स फ्रॉड गिरोह से जोड़कर भी देख रही हैं।

और नया पुराने

Column Right

Facebook