करड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में दबाकर रखी 7.6 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 करड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

 खेत में दबाकर रखी 7.6 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार



सांचौर क्षेत्र के करड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवाड़ा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेवाड़ा निवासी जयकिशन पुत्र भाखराराम अपने खेत में अवैध रूप से अफीम छिपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखा गया 7.675 किलोग्राम अफीम (टांका) और 393 ग्राम अफीम दूध बरामद किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आरपीएस अधिकारी रवि मीणा ने किया। टीम में एएसआई सुरेंद्र सिंह राव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस ने आरोपी जयकिशन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने

Column Right

Facebook